झालावाड़ में बुधवार को राड़ी के बालाजी 33/11 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस का काम होगा। इस वजह से जुड़े इलाकों में साढ़े तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहने से शहर के कई मोहल्लों और आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी होगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि जीएसएस पर जरूरी मरम्मत के चलते यह बिजली कटौती की जाएगी। इसमें राड़ी के बालाजी रोड, मोची मोहल्ला, धनवाड़ा बस्ती, बसेड़ा मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, हबीब नगर, गागरोन रोड, गागरोन फोर्ट, पीएचईडी, सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, गांवघेर, भगत सिंह कॉलोनी, पीलखाना, संजय कॉलोनी, जामा मस्जिद, फॉरेस्ट रोड और गोदाम की तलाई जैसे इलाके शामिल हैं। डिस्कॉम ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी से बच सकें।