झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मंगलपुरा में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानक क्लब ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता मानक क्लब प्रभारी और व्याख्याता सोनल अग्रवाल की देखरेख में हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए कई आकर्षक पोस्टर बनाए। स्कूल की प्रधानाचार्य वीणा रानी चौहान ने मानक क्लब के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हमेशा सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी के उत्पाद चुनने चाहिए। सोनल अग्रवाल ने बताया कि प्रमाणित उत्पाद गुणवत्ता और विश्वसनीयता पक्की करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद जागरूक बनने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा प्रतिज्ञा पहले स्थान पर रहीं। कल्पना वर्मा दूसरे, साक्षी तीसरे और दिया चौथे स्थान पर रहीं। विजेताओं को कार्यक्रम के आखिर में इनाम दिए गए। व्याख्याता प्रतिमा संगी और ज्योति जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।