झालावाड़ के तोपखाना क्षेत्र स्थित गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक स्कूल में आरोग्य भारती के तत्वावधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेताओं को इनाम भी बांटे गए। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के संयोजक और डाइट के उप प्राचार्य सुरेंद्र जैन ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली तथा जैन धर्म के अहिंसा मूलक विचारों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रिंसिपल पूनम सेंगर ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व और अनुशासित जीवन के विषय में संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील गुप्ता ने किया। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ जीवन शैली और जैन सिद्धांतों पर आधारित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। छात्रों ने विश्व शांति, अहिंसा की स्थापना और देशभक्ति के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, अंशु शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, हंसा कठेत, सितारा बेगम, प्रतिभा शर्मा, रंजीता नामा, साक्षी शर्मा, कल्पना राठौड़ और वैदेही द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।