झालावाड़ में 24 और 25 अक्टूबर को 36वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसे राजकीय विजय राज सिंधिया खेल संकुल में जिला कबड्डी संघ करवा रहा है। संघ अध्यक्ष मुजीब खान और सचिव शरीफ खान ने बताया कि बालक वर्ग में 12 दिसंबर 2012 के बाद जन्मे और 60 किलोग्राम से कम वजन वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालिका वर्ग में 30 दिसंबर 2012 के बाद जन्मी और 56 किलोग्राम से ज्यादा वजन नहीं रखने वाली खिलाड़ी शामिल होंगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और 4 फोटो साथ लाने होंगे। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल और जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष भगवती प्रकाश मेहर ने बताया कि टीमें अलीम बेग, विनोद खरनिवाल और सलमान खान को एंट्री दे सकती हैं। इस प्रतियोगिता से चुनी झालावाड़ की टीमें 12 से 15 नवंबर तक अलवर में होने वाली 36वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।