झालावाड़ शहर में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की गंभीर समस्या है। नलों में 20 मिनट से अधिक पानी नहीं आ रहा है, जबकि नदियों में पर्याप्त जल उपलब्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की 'घर-घर पानी' योजना के बावजूद, जलदाय विभाग की उदासीनता के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जलदाय विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढों को न भरने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और आरोप लगाया कि अधिकारी समय पर फोन नहीं उठाते हैं। महिलाओं ने व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की चेतावनी दी। प्रदीप सिंह राजावत ने यह भी बताया कि शहर में 25 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस संबंध में जलदाय विभाग की सहायक अभियंता भावना मेहरा से डेढ़ महीने से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान मंडल महामंत्री अनिल सुमन, पूर्व पार्षद इनाम जफर सहित विभिन्न वार्डों की महिलाएं मौजूद रहीं। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या बढ़ गई है। जगह जगह खुले गड्ढे परेशानी राजावत ने बताया कि प्रतिदिन जहां नल आ रहे हैं वहां केवल 10 मिनट पानी दिया जाता है। कई इलाकों में तो पानी भी नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या को पूर्व में कई बार अवगत करा चुके हैं, आपको बता दें की पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया रोड पूरी तरीके से रिपेयर नहीं करने पर हादसे से की आशंका लगातार बनी रहती है। करीब 1 घंटे तक चला रहा प्रदर्शन पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग एक्सईएन कार्यालय पहुंची महिला और पुरुषों ने करीब 1 घंटे तक अपना विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में महिलाओं की भारी नाराजगी को देखते हुए अन्य अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष और महिलाओं से पानी की समस्याओं को चिन्हित किया और जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन भी दिया। महिलाओं ने करीब 2 बजे कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जो करीब 1 घंटे तक जारी रहा। गर्मी के प्रारंभ में ही पानी की परेशानी महिलाओं ने मौके पर प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों को बताया कि अभी गर्मी शुरू हुई है तभी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, ऐसे में आने वाले समय में तेज गर्मी के दौरान पानी की समस्या और बढ़ सकती है। इसके चलते शहर के इलाकों में पानी की समस्या का समाधान के लिए प्रयास किए जाए। फिलहाल मार्च महीना गुजर गया है, ऐसे में अप्रैल ओर जून में गर्मी और अधिक बढ़ने से पानी की खपत भी बढ़ जाएगी उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी मिले इस पर ध्यान दिलाया।