झालावाड़ में भीषण गर्मी के मद्देनजर महिला अस्पताल के प्रसूति गृह के बाहर एक नया वाटर कूलर लगाया गया है। यह पहल श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष दिलीप मित्तल और वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल की ओर से जनसेवा के तहत की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन द्वारा समस्या अवगत कराने पर भामाशाह दिलीप मित्तल ने तुरंत वाटर कूलर उपलब्ध कराया। इस वाटर कूलर का शुभारंभ रविवार को बच्चों से फीता कटवाकर और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। दिलीप मित्तल ने बताया कि उन्होंने यह वाटर कूलर अपने माता-पिता की स्मृति में अस्पताल को भेंट किया है। पुराना वाटर कूलर जल्द होगा ठीक वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर जलधारा योजना के तहत लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा से चर्चा कर उसे जल्द ठीक कर पुनः चालू करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डॉ. संजय जैन, दिलीप मित्तल, संजय अग्रवाल, अर्पित मित्तल, युगल अग्रवाल, डॉ. दीपक व्यास, डॉ. मुकेश मीना, डॉ. भवानी शंकर, डॉ. कमल शर्मा और ओम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।