झोर ग्राम पंचायत के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने पंचायत चुनाव का फायदा उठाकर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों में इसे लेकर गुस्सा है। उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है और पंचायत प्रशासन से ये कब्जे हटाने को कहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत इलाके में सार्वजनिक इस्तेमाल की खाली जमीन पर कुछ लोग धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन की नाप-जोख करवाकर कब्जे की स्थिति साफ करने की मांग की है। साथ ही, अगर कब्जा गलत पाया जाता है तो कार्रवाई करने को भी कहा है। इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी देवीलाल पोसवाल ने बताया कि 181 पर शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा। वे जमीन की पहचान करेंगे। अगर कब्जा गलत पाया गया, तो कब्जा करने वालों को नोटिस देकर नियम के हिसाब से उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।