झुंझुनूं जिले के नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों के नतीजों के बाद सोमवार को अध्यक्ष और सभापति चुनाव के साथ शहरों की सियासी तस्वीर साफ हो गई। जिले के 19 नगरीय निकायों में कांग्रेस ने 10 और भाजपा ने 8 निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि एक निकाय में निर्दलीय उम्मीदवार जीता। कई निकायों में किसी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने से निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में रहे। मलसीसर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिलने के बाद पर्ची से फैसला हुआ और भाजपा के पवन कुमार अध्यक्ष बने। झुंझुनूं में अब्दुल्ला ने 10 वोट से जीते झुंझुनूं नगर परिषद के सबसे चर्चित मुकाबले में कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने भाजपा के मनु धनखड़ को 35-25 के मुकाबले में शिकस्त दी। 60 सदस्यीय परिषद में अब्दुल्ला को 35 और मनु धनखड़ को 25 वोट मिले। अब पढ़िए- कहां कौन रहा विजेता झुंझुनूं में निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… झुंझुनूं में कांग्रेस का बोर्ड, अब्दुल्ला अगवान सभापति बने:अगवान को मिले 35 वोट; भाजपा के मनु धनखड़ को 10 वोट से हराया झुंझुनू नगर परिषद में कांग्रेस ने सभापति पद का चुनाव जीतकर बोर्ड बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान ने भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ को 10 वोटों से हराया। अगवान को 35 वोट मिले, जबकि धनखड़ के पक्ष में 25 वोट पड़े। 60 सदस्यीय नगर परिषद में कांग्रेस के 30 पार्षद थे और बहुमत के लिए 31 वोट जरूरी थे। पूरी खबर पढ़िए