भीषण गर्मी से राजकीय भगवानदास खेतान (बीडीके) अस्पताल के मरीजों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में 20 कूल और 70 पंखे लगाए जाएंगे। इसके लिए भामाशाह आगे आए है। पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि 11 कूल और 70 पंखे मिल चुके है। इसके अलावा 9 अतिरिक्त कूलर अगले कुछ दिनों में मिल जाएंगे, जिसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी। लू-तापघात वार्ड पहले से ही एसी वार्ड अस्पताल में लू और तापघात के मरीजों के लिए अलग वार्ड पहले से चल रहे है। इन वार्डों में पहले से एसी लगे हुए है। अब सामान्य वार्डों में इन कूलर और पंखों को लगया जाएगा। डॉ. भाम्बू ने बताया कि ये कूलर एवं पंखे पुनीत कृष्ण गाडिया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोपीचंद गाडिया द्वारा दिए गए है।