राजस्व मंडल ने तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की है। झुंझुनूं तहसीलदार के पद पर मुकेश कुमार को नियुक्ति किया गया है। लंबे समय से झुंझुनूं तहसीलदार के रूप में कार्यरत महेंद्र सिंह मूंड का तबादला कर दिया गया है। महेंद्र सिंह मूंड को सवाईमाधोपुर जिले में अपनी सेवाएं देनी होंगी। मूंड के स्थान पर मुकेश कुमार को झुंझुनूं का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। ​इमरान खान मलसीसर तहसीलदार रहेंगे मलसीसर तहसीलदार इमरान खान को मलसीसर से हटाकर सूरजगढ़ के उप-पंजीयक के पद पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि बाद में जारी संशोधित आदेशों में उन्हें फिर से मलसीसर तहसीलदार के पद पर बरकरार रखा गया है। ​ मलसीसर से पदम सिंह को अब शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में भेजते हुए पीटीएएस (PTAS) अलवर में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया है। अब तक गुढागौड़जी में सेवाएं दे रहे नारायण राम दहिया को अब चिड़ावा का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं पवन कुमार मीणा को बिसाऊ (झुंझुनूं) का तहसीलदार बनाया गया है। ​चिड़ावा से तबादला कर रामकुमार पूनिया को चूरू जिले में पदस्थ किया गया है।