झुंझुनूं जिले में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बीती रात और मंगलवार अलसुबह जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। जिला मुख्यालय, बिसाऊ और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बारिश का दौर चला। इससे तापमान में गिरावट आई, लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली और किसानों में खुशी का माहौल है। किसान बोले- खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलेगा। अलसुबह शुरू हुई तेज बारिश जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ आसमान में घने काले बादल छाए रहे। इसके बाद करीब एक घंटे तक लगातार मध्यम बारिश होती रही। लगातार बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। बिसाऊ में सड़कों पर भरा पानी बिसाऊ कस्बे में भी सुबह तेज बारिश हुई। अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से कस्बे की कई गलियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। तापमान कम होने से लोगों ने राहत महसूस की। किसानों के लिए भी फायदेमंद बारिश इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखी। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी और खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलेगा।