भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में ‘सशक्त भारत, सशक्त नारी’ थीम पर विशाल रैली और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा। रैली का नेतृत्व और प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी रैली का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी अरुणा सिहाग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने शिरकत की। महिलाएं अब देश की प्रगति में निभा रही अहम भूमिका पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला अब अबला नहीं बल्कि सबला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाएं अब नीति निर्धारण में सीधे भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की चौखट लांघकर देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को मिली आर्थिक और सामाजिक मजबूती झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की वीर प्रसूता भूमि पर महिलाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे जागरूक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।