सिरोही में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने रविवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री, बनास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। जिला अध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा के नेतृत्व में और जगदीश राज श्रीमाली के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिक साथियों को लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने 'मजदूर एकता जिंदाबाद', 'इंटक यूनियन जिंदाबाद' और 'मजदूर-मजदूर भाई-भाई' जैसे नारे लगाए। इस दौरान सभी श्रमिक साथियों में एकता और संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखा गया। जिला अध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा ने इंटक संगठन के बारे में विस्तार से बताया और संगठन को और मजबूत करने तथा ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महामंत्री रामराम गमेति, विक्रम सिंह देवड़ा, हरियाराम, गोविंद मेघवाल, अबे सिंह देवड़ा, उमेद सिंह, सरवन परिहार, विनोद, सेलाराम, संजय रावल, कालूराम, मीठालाल, भाणाराम, प्रभु सिंह, विक्रम, जितेंद्र सिंह, मंगाराम, सिंगाराम, हिम्मात सिंह, अमर सिंह, श्रवण, कैलाश, आनंद सिंह, रामाराम, भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, भेराराम, भंवर सेन, मिलाप सिंह, भंवर सिंह, महेंद्र, किशन सिंह, विष्णु, मुकेश, पुराराम, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह, पोपट बंजारा, नरेंद्र सिंह, मधुराम, देवाराम, सुरेश, पुराराम, सादिक खान सहित समस्त इंटक कार्यकर्ता और मजदूर मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन गोविंद मेघवाल ने किया।