जय नारायण विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई का धरना छठे दिन भी जारी रहा। गुरुवार रात धरना स्थल पर पुलिस पहुंची और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को भगत की कोठी थाने लाया गया। विश्वविद्यालय के हैड ऑफिस पर धरना दे रहे एनएसयूआई जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष विश्नोई, छात्र नेता एमएल चौधरी सहित 8-10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। एनएसयूआई और ABVP ने 27 जून को धरना शुरू किया था गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएसयूआई और ABVP ने 27 जून को धरना शुरू किया था। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल और विश्नविद्यालय प्रशासन के साथ हुई बातचीत में बढ़ी हुई फीस (1350 रुपए) की 30 फीसदी कम करने पर मंगलवार देर शाम सहमति बन गई थी। कम की गई राशि को छात्रों के परीक्षा शुल्क में शामिल किया जाएगा। इसके बाद एबीवीपी ने अपना धरना समाप्त कर लिया, जबकि एनएसयूआई का धरना जारी रखा। NSUI की ये थी मांग