जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 835 ग्राम अफीम दूध के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। रशीदा में 25 अप्रैल को पुलिस ने की कार्रवाई डांगियावास थाना अधिकारी दौलाराम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रशीदा में 25 अप्रैल को कार्रवाई की गई है। टीम ने रामेश्वर भादू पुत्र अमराराम विश्नोई निवासी भादुओं की ढाणी थाना डांगियावास को गिरफ्तार किया। सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तस्करों के नामों का खुलासा डांगियावास थाना अधिकारी दौलाराम ने बताया कि पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि अफीम को कहां से खरीदकर लाया गया था और उसे कहां सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के बाद कई अन्य सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तस्करों के नामों का खुलासा हो सकता है।