पाली के बांगड़ हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉक्टर भरत सेजू अब जोधपुर एम्स में सेवाएं देंगे। डॉक्टर भरत सेजू वर्तमान में पाली के बांगड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत है। हाल ही में उनका चयन जोधपुर एम्स में असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल मेडिसिन के पद पर हुआ है। अब जल्द ही जोधपुर एम्स में सेवाएं देते नजर आएंगे। डॉक्टर भरत पूर्व में भी जोधपुर एम्स, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर सहित अन्य कई हॉस्पिटल में सेवाएं दे चुके है। अपनी उल्लेखनीय सेवाओं को लेकर डॉ सेजू पाली में कई बार विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।