जोधपुर में ATS की टीम ने अवैध हथियारों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एक कॉन्स्टेबल और LDC को 12 बोर की बंदूक के साथ पकड़ा है। इनमें से कॉन्स्टेबल पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका है। दोनों आरोपियों को डांगियावास में 7 नंबर कोर्ट में पेश किया गया, इस दौरान दोनों मुंह छुपाते नजर आए। कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के रिमांड पर भेजा है। 6 अप्रैल को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा। डांगियावास थाने के सामने के सामने से पकड़ा था ATS टीम ने 1 अप्रैल को डांगियावास थाने के सामने कार्रवाई करते अमीन खांन (47) पुत्र रमजान खान निवासी पुनासर देवी कोट पुलिस थाना सांगड जिला जैसलमेर और वांगे खा पुत्र सुमार खां निवासी नाचना पुलिस थाना जैसलमेर को गिरफ्तार किया। इनमें से अमीन खान रिजर्व पुलिस लाईन में हेड कॉन्स्टेबल है। जबकि वांगे खा पंचायत समिति मोहनगढ़ में LDC है। कार से जैसलमेर जा रहे थे आरोपी डांगियावास थाना अधिकारी दौलाराम ने बताया कि ATS के इनपुट पर टीम ने कार्रवाई की। दोनों आरोपी कार में जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डांगियावास थाने के बाहर नाकाबंदी कर उनकी क्रेटा कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 12 बोर की बंदूक मिली।