जोधपुर में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत गई। साथ ही चार-पांच लोगों घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एयरपोर्ट थाने के सहायक उप निरीक्षक नरपत राम ने बताया- शुक्रवार दोपहर में एयरफोर्स स्टेशन से पांच बत्ती जाने वाली रोड से पाबूपुरा का रहने वाला किशनलाल नायक (56) पैदल गुजर रहा था। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में किशनलाल घायल हो गया। इसके बाद किशनलाल को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान किशनलाल की मौत हो गई। परिजनों के पॉस्टमॉर्टम कराने से इनकार के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशनलाल मजदूरी करता था। 4 लोग घायल हुए घटना वाली जगह पर मधुमक्खियों के हमले में चार अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि एयरपोर्ट थाना पुलिस का कहना है कि किसी अन्य घायल व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया है।