जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पोस्ट कर रहे हैं। समाधान न होने पर लोग पोस्ट के जरिये जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल भी पूछ रहे हैं। लोग वार्ड की हकीकत से संबंधित विभागों को फोटो शेयर कर हकीकत से रुबरु भी करवा रहे हैं। इससे अधिकारी भी समाधान के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चौपासनी: बार–बार ब्लॉक हो रही सीवरेज लाइन चौपासनी की वार्ड नंबर–6 की गजानंद कॉलोनी से विकास गौड़ ने सीवरेज लाइन के बार–बार ब्लॉक होने और सफाई के बाद मलबा बीच सड़क पर ही छोड़ देने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि दोनों सीवरेज चैम्बर धंस गए हैं जिस वजह से ये परेशानी बनी हुई है। राइका बाग: सड़क किनारे कचरा, निगम कर्मचारी बेफिक्र गौशाला मैदान रोड, के.एन. कॉलेज, उम्मेद क्लब सर्किल के पास कचरा न उठाए जाने की समस्या एक जागरूक नागरिक ने पोस्ट की हे। उन्होंने लिखा है कि इस रोड पर कचरे का ढेर सड़क पर ही पड़ा है। नीम का पेड़ भी टूटकर नीचे गिरा हुआ है। लेकिन निगम के कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कमला नेहरु नगर: नियमित साफ–सफाई नहीं होने की परेशानी 'भास्कर समाधान' पर आदर्श परिसर, गुरो का तालाब, कमला नेहरु नगर–I से गिरीश ने नियमित रूप से साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर सड़क पर ही कचरा पड़ा रहता है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से न सफाई करते हैं न ही कचरा ही उठाते हैं। महादेव नगर: 15 दिनों से खराब रोड लाइट, सुनवाई नहीं जोधपुर शहर की वीर तेजा जी कॉलोनी, महादेव नगर के रोड नंबर 7 से राजेन्द्र ने 15 दिनों से रोड लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि राजीव नगर–ए, महामंदिर के पास बीते दो सप्ताह से रोड लाइट बंद है। गली में इस कारण घना अंधेरा रहता हे। बेसहारा कुत्तों और जहरीले जीवों से भी बच्चों को काटने का डर रहता है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… राम सागर: एक साल से खराब हाई मास्ट लाइट हुई ठीक 'भास्कर समाधान' पर श्री भगवान सिंह परिहार मार्ग, राजीव गांधी नगर से पवन दाधीच ने एक साल से हाई मास्ट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि राम सागर चौराहा के पास, राजीव गांधी कॉलोनी, गली नंबर–1 के पास लगी हाईमास्ट लाइट बीते एक साल से खराब है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने दो दिन में ही हाईमास्ट लाइट ठीक कर समस्य का समाधान कर दिया। इससे अब आसपास पर्याप्त रोशनी हो गई है। मण्डोर रोड: सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ भदवासिया, मण्डोर रोड से राजू ने सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एआईजी हॉस्पिटल के पीछे तीन दिन से चेम्बर का गंदा बदबूदार पानी रोड पर बह रहा है। इससे हॉस्टल के बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं। निगम के वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने समस्या के पोस्ट होने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग