जोधपुर में स्थानीय समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक सशक्त जनमंच मिला है। इस मंच के माध्यम से कोई भी अपनी समस्या सीधे उन जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं जो उनकी परेशानियों को तुरंत हल कर सकते हैं। शहर में इस मंच का असर भी देखने को मिल रहा है और लोगों की लंबित समस्याओं का लगातार समाधान भी हो रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… ट्रांसफॉर्मर के नीचे डाल रहे कचरा, हादसे का डर जोधपुर के न्यू लिंक रोड, नगर निगम के सामने, सोजती गेट, रावतों का बास से समर ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यहां लगे ट्रांसफॉर्मर की आड़ में लोग अपने घर का कचरा खुले में डाल रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग यहां जानवरों की खाल निकालने का काम भी करते हैं जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी पसरी रहती है। बेसहारा पशुओं खासकर कुत्तों की संख्या भी इस वजह से बढ़ रही है। इन बेसहारा पशुओं के ट्रांसफॉर्मर के करीब जाने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। सालों से गली में नहीं रोड लाइट, कच्चे रास्ते से परेशानी सूर सागर के रिडिया चौराहा से मोहन सिंह ने गली में रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां भौमियाजी के मंदिर के पास, अरुणा स्टोन के सामने बनी सीसी रोड और कच्चे रास्ते पर बीते कई सालों से रोड लाइट्स नहीं हैं। पूरे रास्ते पर अंधेरा रहता है। रात को आने–जाने वाले वाहन चालकों को वन्य जीवों का डर भी सताता है। कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। अंधेरे के कारण इलाके में चोरियां भी बढ़ रही हैं। रास्ता कच्चा होने से बच्चों और बुजुर्गों को भी बहुत परेशानी होती है। सीवरेज चैम्बर के तीन ढक्कन टूटे, हादसे का डर जोधपुर के अनिल इन्दू शर्मा ने गटर के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचबी की तीसरी पुलिया के पास सेक्टर 5 की सरस्वती पार्क की गली में गटर के तीन ढक्कन अब तक टूट चुके हैं। बच्चे, बुजुर्ग, स्कूल वैन और दोपहिया सवार यहां से गुजरते हैं। टूटे चैम्बर के टूटे मेनहोल ढक्कन के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। निगम से निवेदन है कि इस टूटे ढक्कन को शीघ्र बदलकर समस्या का समाधान कर स्थानीय लोगों की परेशानी हल करें। सीवरेज लाइन ओवरफ्लो, गंदगी सड़क पर हो रही जमा अशोक नगर की गली नंबर 7 से मुकेश भाटी ने सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से हमारी गली में सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने से गंदा बदबूदार सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आने–जाने वालों को बहुत असुविधा भी हो रही है। कई बार कम्प्लेंट कर चुके हैं, लेकिन निगम कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद टूटी नाली की मरम्मत जोधपुर के फोर्ट रोड, मेहरों का चौक, सौदागरान मोहल्ला से नवीन गौड़ ने गली के बीच टूटी नाली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में लंबे समय से सीसी रोड के बीच से निकल रही यह नाली टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे लोडिंग वाहन और स्कूटी सवार इसमें अटक कर गिर जाते हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने नवीन की समस्या का समाधान करवा दिया। वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ सूर सागर रोड से दीपक कच्छावा ने निगम के जर्जर टूटे डस्टबिन की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारे एरिया में चौक पर रखे निगम के इस बड़े डस्टबिन का पेंदा गलकर टूटा गया है। जो भी कचरा इसमें डालते हैं वो सारा सड़क पर गिर जाता है। गीला हो या सूखा कचरा जमीन पर फैलने के बाद बेसहारा पशु उसे यहां वहां फैला देते हैं। इसकी शिकायत हम कई बार निगम के अधिकारियों को भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने डस्टबिन बदलवाकर आसपास के पूरे एरिया की सफाई करवा इस समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग