जोधपुर में बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को खोखरिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के अनुसार यह शटडाउन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान खोखरिया, गुजरावास, बोरावास और 11 केवी खोखरिया फीडर से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रखरखाव का काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दोबारा बहाल की जाएगी। वहीं नांदड़ी फीडर से जुड़े नांदड़ी गांव में सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।