भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जोधपुर के लघु उद्योग भारती सभागार में हुई। बैठक में संभाग से विधायक, संगठन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें संगठन के विभिन्न विषयों, आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया हमारे संगठन के महामंत्री अजय कुमार जोधपुर संभाग की बैठक लेने आए हैं। संगठन के नियमित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक भी है। इसके अलावा आगामी नगरपालिका ओर पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाने वाली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में इस बार भी सभी चुनाव जीतेगी। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, संगठन महामंत्री, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, उद्योग मंत्री KK विश्नोई, सहित भाजपा पदाधिकारी ओर विधायक मौजूद रहे। बैठक शुरू होने के बाद में तीन मंत्री जोराराम कुमावत, जोगाराम पटेल और ओटाराम देवासी एक घंटे देरी से पहुंचे। इसके अलावा पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई मानवेंद्र सिंह जसोल, भाजपा किसान मोर्चा के शैलाराम सारण, जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम सहित कार्यकर्ता भी मौजूद थे।