श्रीगंगानगर जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। 24 घंटे में तापमान में आई गिरावट मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम 25.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले तीन-चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक जिलेभर में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ रही है, हालांकि थोड़ी उमस भी लोगों को सता रही है।