जोधपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं अब भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं अधूरी सड़क, क्षतिग्रस्त चैंबर, कचरे के ढेर और जाम सीवरेज लाइन से नागरिक परेशान हैं। वहीं, ‘भास्कर समाधान’ पर उठाई गई शिकायत पर प्रशासन ने पहाड़गंज सेकेंड रेलवे लाइन के पास फैले कचरे की सफाई कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वार्ड प्रभारी सुरेश चंद्र आज के 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समाधानों पर जिससे लोगों को राहत मिली… सुरेश चंद्र बने आज के 'पब्लिक के स्टार'
पहाड़गंज सेकेंड रेलवे लाइन के पास से राधे ने पोस्ट किया था कि लंबे समय से कचरे और गंदगी की समस्या बनी हुई है। वार्ड 97 की सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की सफाई करवाई, जिससे लोगों को गंदगी और कीचड़ से राहत मिली। समस्या सामने आने के बाद वार्ड प्रभारी सुरेश चंद्र ने सफाई करवाकर के समाधान करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि समाधान हो गया है… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सड़क निर्माण अधूरा, लोगों को हो रही परेशानी
रावत फाटक से मिरासी कॉलोनी तक सड़क निर्माण के बाद केवल कंकरी डालकर छोड़ दी गई है। शिकायतकर्ता मुस्ताक खान ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त चैंबर बना हादसों का कारण
ब्रिगेडियर जवर सिंह कॉलोनी में सड़क पर क्षतिग्रस्त चैंबर लंबे समय से खुला पड़ा है। शिकायतकर्ता राजा राम ने बताया कि इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। कचरे के ढेर से बढ़ रही गंदगी
सरदारपुरा क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से सड़क किनारे कचरा जमा हो रहा है। शिकायतकर्ता तुषार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से समय पर सफाई नहीं होने से लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। सीवरेज लाइन जाम से जमा गंदा पानी
बनाड़ रोड स्थित गणेश होटल मार्केट के पास सीवरेज लाइन पिछले एक महीने से जाम है। शिकायतकर्ता अर्जुन प्रजापत ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग