जोधपुर शहर के लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों का ध्यान भी जा रहा है। शिकारगढ़ रोड पर टूटी सड़क, बासनी में खराब पेयजल पाइप लाइन, प्रताप नगर में चोक गटर लाइन और सरदारपुरा में खाली प्लॉट में कचरा डालने जैसी समस्याएं लोगों ने उठाई हैं। स्थानीय लोगों ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… सड़क पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी
तिरुपति विहार कॉलोनी निवासी दुर्गा सिंह चौहान ने बताया कि शिकारगढ़ रोड स्थित बोधि स्कूल से पहले वार्ड नंबर 80 में करीब एक वर्ष पहले सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन कुछ ही समय में सड़क जगह-जगह से टूट गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। 12 महीने से खराब पाइप लाइन, पानी सप्लाई प्रभावित बासनी स्थित सरस्वती नगर निवासी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि गली की पानी की पाइप लाइन पिछले 12 महीने से खराब है। एरिया के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की। सीवर लाइन चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी युआईटी कॉलोनी, प्रताप नगर निवासी कमर अली ने बताया कि सीवर लाइन लंबे समय से बार-बार चोक हो रही है। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समाधान नहीं होने की बात कही। खाली प्लॉट में कचरा डालने से गंदगी सरदारपुरा स्थित तीसरी बी रोड, रानीजी मंदिर के पास रहने वाले कपिल परिहार ने बताया कि द कंप्यूटर केयर के पास खाली पड़े प्लॉट में आसपास के घरों और दुकानों का कचरा डाला जा रहा है। इससे गंदगी बढ़ रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नियमित सफाई और कचरा डलवाने पर रोक लगाने की मांग की। सैटेलाइट अस्पताल में मरीजों के लिए लगवाए पंखे डिगारी कलां निवासी नेमाराम ने समस्या पोस्ट की थी कि सैटेलाइट अस्पताल में मरीजों के लिए पंखों की व्यवस्था नहीं थी, जिससे गर्मी में मरीजों और परिजनों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए पंखों की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कर दिया। मृत पशु हटाए, खुले बिजली तार भी किए दुरुस्त चांदपोल चौक निवासी नितिन ओझा ने भास्कर समाधान ऐप पर समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के खुले तारों की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं को हटवाया और ट्रांसफार्मर के खुले तारों को भी दुरुस्त कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। आज के स्टार ऑफिसर: वैभव कच्छवाहा आज के हमारे स्टार ऑफिसर वैभव कच्छवाहा बने हैं। चांदपोल चौक निवासी नितिन ओझा ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट की थी कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के खुले तारों की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद वैभव कच्छवाहा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से मृत पशुओं को तुरंत हटवाया और ट्रांसफार्मर के खुले तारों को भी दुरुस्त करवाया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में हादसे की आशंका कम हुई और लोगों को राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:महावीर नगर में 2 महीने से पानी की किल्लत, नागौरी गेट पर नहीं उठता कचरा, 4 महीने से खोद रखी है सड़क 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर