जोधपुर के श्रीराम नगर के लोगों को पांच साल से स्ट्रीट लाइट्स का इंतजार है, लेकिन विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। वहीं प्रताप नगर की यूआईटी कॉलोनी में सीवरेज चैम्बर के चोक होने से स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। इधर शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके की विवेक विहार योजना में सड़क पर कचरा फैला होने के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अतिक्रमण से जाम लग रहा है। जोधपुर के अलग–अलग वार्ड और इलाकों से ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों ने ये समस्याएं हमें पोस्ट की हैं, जो आम आदमी के रोज के संघर्ष की एक झलक भर है।’ लोग सरकारी विभागों की लचर व्यवस्था से ऊब चुके हैं। हालांकि भास्कर समाधान पर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर अधिकारियों ने कई मामलों में समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर नजर.. 5 साल से अंधेरे में जी रहे कॉलोनीवासी जोधपुर से दुर्गादान चारण ने रावत फाटक के पीछे बनी श्रीराम कॉलोनी की सालों पुरानी समस्या के समाधान के लिए ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी के लोगों की ओर से लगातार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद बीते पांच साल से कॉलोनी में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इससे शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। सीवर चोक, सड़क पर फैली गंदगी ‘भास्कर समाधान’ पर कमर अली ने प्रताप नगर की यूआईटी कॉलोनी की गली नंबर 2 से चोक सीवर लाइन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यहां सीवर लाइन काफी समय से जाम है और बार–बार चोक हो जाती है। इससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहता है। पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पास ही महालक्ष्मी स्कूल है, जहां बच्चे रोज इसी गंदगी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सड़क पर फैला कचरा, सफाई नहीं होती शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके की विवेक विहार योजना से रोहित ने साफ–सफाई की समस्या हमें पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि विवेक विहार सेकटर 12 में I और J ब्लॉक के बीच काफी समय से सड़क पर कचरा और सीवरेज का पानी जमा हो रहा है। लेकिन सफाईकर्मी उसे साफ नहीं कर रहे हैं। दोनों ब्लॉक के रहवासी बदबू और कचरे से परेशान हैं। पार्किंग पर अतिक्रमण, रास्ते पर लगता जाम चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलानेी से जयंत भूतड़ा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि अशोक उद्यान की पार्किंग पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पानी के कैम्पर रखकर रास्ता भी ब्लॉक कर दिया है जिससे यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इस अवैध गतिविधी पर सखत एक्शन लेकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाएं। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद उठा सालभर से पड़ा मलबा जोधपुर के चांदपोल से अक्की सिंह ने घर के पीछे पड़ा मलबा एक साल से न उठाने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सालभर पहले पड़ोसी ने अपना घर तुड़वाया था जिसका मलबा अब तक नहीं उठाया है। इससे गली तंग हो गई है और गाड़ियों के आने–जाने के लिए भी रास्ता संकरा हो गया है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई की तो मकान मालिक ने रास्ते में पड़ा मलबा हटा लिया है। पलक परिहार बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ जोधपुर से मिश्रीलाल सैनी ने 80 फीट रोड, रावत नगर से पॉवर कट की समस्या हमें भेजी थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया पुरानी प्याऊ, गांधी नगर में रोज रात को पॉवर कट और बिजली आपूर्ति में बाधा बनी हुई है। गर्मी में पॉवर कट से लोग काफी परेशान हैं। संबंधित विभाग में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम कॉल सेंटर की टीम लीडर पलक परिहार ने समाधान कर सप्लाई नियमित करवा दी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर