जोधपुर शहर में सड़क पर खड़े सांड से स्कूटी टकरा गई। होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत हो गई। महिला डॉक्टर शहर से आयुर्वेद हॉस्पिटल के हॉस्टल में वापस लौट रही थी। गली में अंधेरा होने के कारण सड़क पर खड़ा सांड दिखाई नहीं दिया। स्कूटी टकराते ही सांड की सींग डॉक्टर के गले में धंस गया। आसपास के लोग तुरंत डॉक्टर को श्रीराम हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया। हादसा करवड़ थाना इलाके में टूंट की बाड़ी के पास रविवार रात करीब 8:15 बजे हुआ। ज्यादा खून बहने से हुई मौत करवड़ थाने के जांच अधिकारी बंशीलाल ने बताया- डॉक्टर इंडिया डागोर (25) पुत्री विजेंद्र सिंह आयुर्वेद हॉस्पिटल के होम्योपैथिक विभाग में तैनात थीं। वह जोधपुर शहर से स्कूटी पर सवार होकर हॉस्टल जा रही थी। इसी दौरान टूंट की बाड़ी के पास सड़क पर अंधेरे में खड़े सांड से स्कूटी टकरा गई। डॉक्टर के गले में सांड का एक सींग लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले श्रीराम हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बॉडी को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ज्यादा खून बहने से डॉक्टर की मौत हो गई। 2 साल से कर रही थीं काम पुलिस ने बताया- इंडिया डागोर हिंडौन सिटी की रहने वाली थीं। वह करीब 2 वर्षों से आयुर्वेद कॉलेज में होम्योपैथिक डॉक्टर के तौर काम कर रही थी। वह संविदा पर लगी हुई थीं। हादसे के दौरान उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। सांड का सींग उनके गर्दन में घुस गया। इससे उनकी मौत हो गई। यह खबर भी पढ़ें... दौड़ते हुए आए सांड ने महिला को मारी टक्कर, VIDEO:चलती स्कूटी से सड़क पर गिरी, पांव में हुआ फ्रैक्चर जोधपुर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर पांच में सड़क पर स्कूटी से जा रही महिला को दौड़ते हुए आए सांड ने 1 दिसंबर 2025 को टक्कर मार दी थी। महिला सड़क पर गिर गई थी। लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में महिला का पांव फ्रैक्चर हो गया था। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर में ​​​​​​​सांड ने महिला को उठाकर फेंका,VIDEO:3 फीट दूर दीवार से टकराई, सिर फूटा; सड़क पर पड़ी रही बेहोश जोधपुर में सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला को सांड ने उठाकर फेंक दिया था। महिला 3 फीट दूर दीवार से टकराकर बेहोश हो गई थीं। वहां से गुजर रही एक अन्य महिला ने उन्हें दीवार के पास बेहोशी की हालत में देखा। घटना मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी इलाके की 25 सितंबर 2025 की थी। (पूरी खबर पढ़ें)