बुजुर्ग की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। करीब 40 साल पुरानी दुश्मनी के चलते तीन सगे भाइयों ने अपने ही रिश्तेदार मग सिंह राजपुरोहित (70) पर दिनदहाड़े हमला बोल दिया था। वारदात के दौरान मग सिंह का भतीजा भी था। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। मामला जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र के नाथड़ाऊ का है। पहले बोलेरो से गिराया, फिर तलवारों से किया हमला मग सिंह (मृतक) के भतीजे सुरतान सिंह (30) ने बताया- वह और उसके चाचा (मग सिंह) कानोडिया गांव में एक सामाजिक समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस नाथड़ाऊ लौट रहे थे। नाथड़ाऊ के पास एक सुनसान कच्चे रास्ते पर पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा-भतीजे नीचे गिर गए। तभी बोलेरो से तीन भाई खेतसिंह, हरिसिंह और प्रताप सिंह नीचे उतरे। आरोपियों ने तलवारों से मग सिंह पर हमला कर दिया और उनकी गर्दन काट दी। लहूलुहान मग सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो छोड़ भागे आरोपी घटना के वक्त सुरतान सिंह वहां से जान बचाकर भागा। वह करीब 300 मीटर तक नंगे पांव दौड़ता रहा और एक पास की ढाणी में जाकर छिप गया। टक्कर के बाद सुरतान सिंह की बाइक बोलेरो के नीचे ही फंस गई थी, जिसे निकाला नहीं जा सका। आरोपियों की एक अन्य एसयूवी (SUV) गाड़ी भी पीछे ही चल रही थी। बाइक फंसने के कारण आरोपी बोलेरो को वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। 4 दशक पुरानी है दुश्मनी परिजनों के अनुसार, यह विवाद आज का नहीं बल्कि करीब 40 साल पुराना है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी, जिसका अंजाम इस दर्दनाक हत्याकांड के रूप में सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने आरोपियों की बोलेरो को जब्त कर लिया है। फरार तीनों भाइयों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। चश्मदीद भतीजा बोला- मेरी आंखों के सामने चाचा को मार डाला सुरतान सिंह ने बताया- आरोपियों ने पहले हमें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। जब हम गिर गए तो उन्होंने चाचा (मग सिंह) पर हमला बोल दिया। मैं अपनी आंखों के सामने उन्हें मरते देख रहा था, लेकिन अकेला होने के कारण भागने के सिवाय कोई चारा नहीं था। ये खबर भी पढ़ें कोटा में शादी से 8 दिन पहले युवक का मर्डर:ससुराल अंगूठी का नाप देने गया था, रास्ते में बदमाशों ने हमला किया, परिवार बोला- मंगेतर-साले पर शक कोटा में शादी से आठ दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। वह ससुराल से अपनी अंगूठी का नाप देकर साले के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने लाठी, डंडों और पाइप से उस पर हमला कर दिया, जिससे युवक के हाथ-पैर टूट गए। साला भी मौके से भाग गया। (पूरी खबर पढ़ें)