जोधपुर नगर निगम की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई जारी रही। गुरुवार को निगम की टीम भदवासिया मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान जब टीम एक बुजुर्ग के होटल से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो उन्होंने खुद पर ऑयल (तेल) छिड़क लिया और हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने हाथ से कांच का गेट भी तोड़ दिया। मामला गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे का है। नगर निगम की टीम जब भदवासिया मंडी में अतिक्रमण हटा रही थी, उसी दौरान एक युवक की चाय का केबिन हटाया गया, तो वह टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। इसके बाद वह विरोध जताते हुए जेसीबी पर चढ़ गया। अब देखिए, कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… पहले विरोध, फिर लाया ऑयल की बोतल और खुद पर उड़ेल ली जानकारी के अनुसार, भदवासिया मंडी मोड़ पर 'रामदेव रेस्टोरेंट' है। यहां होटल के बाहर लगे शेड को हटाया जाना था, जिसका होटल मालिक विरोध करने लगा। बुजुर्ग का कहना था कि उनके साथ-साथ दूसरे लोगों का भी अतिक्रमण हटाया जाए। कुछ देर तक बहस चलने के बाद, बुजुर्ग अचानक अंदर से ऑयल (तेल) से भरी बोतल लेकर आया और उसे अपने ऊपर उड़ेल लिया। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग पर डाला गीला तौलिया, खींचकर अंदर ले गए तो तोड़ा कांच मौके पर हुए इस घटनाक्रम को देखकर निगम की टीम भी हैरान रह गई। टीम ने तुरंत बुजुर्ग को पकड़ा और जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन पर गीला तौलिया (टॉवल) डाला। निगम की कार्रवाई के बीच परिवार के सदस्य और स्टाफ बुजुर्ग को रेस्टोरेंट के अंदर ले गए। वहां आक्रोशित बुजुर्ग ने कांच के गेट पर मुक्का मारकर उसे तोड़ दिया। इस घटना में उनके हाथ से खून बहने लगा, जिसके बाद परिजन और स्टाफ के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे। अतिक्रमण रोधी टीम के साथ धक्का-मुक्की, जेसीबी पर चढ़ा युवक नगर निगम की ओर से की जा रही इस कार्रवाई का लगातार विरोध होता रहा। जब टीम 'विष्णु रेस्टोरेंट' के पास लगे चाय के केबिन को जेसीबी की मदद से हटाने लगी, तो एक युवक इसका कड़ा विरोध करने लगा। पुलिस और निगम की टीम ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। इसके बाद वह युवक जेसीबी मशीन पर चढ़ गया और मांग करने लगा कि गली और आसपास में हो रहे अन्य अतिक्रमणों को भी हटाया जाए। यह खबर भी पढ़िए…. जोधुपर में JCB के आगे खड़े होकर रोया बुजुर्ग, VIDEO:अफसरों के पैर पकड़े, फूड कार्ट हटाने गई टीम से बोला- मुझे खुद घर ले जाने दो जोधपुर नगर निगम की टीम बुधवार को जब एक फास्ट फूड कार्ट को हटाने लगी, तो एक बुजुर्ग JCB के आगे खड़ा हो गया। वह रोने लगा और टीम के आगे हाथ जोड़ते हुए अधिकारियों के पैर पकड़ने लगा। वह गुहार लगाते हुए कहने लगा- मैंने इसे ले जाने के लिए क्रेन बुलाई है। मुझे इसे खुद घर ले जाने दो। यह घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर