जोधपुर के खांडा फलसा थाने के पास युवक मनीष के साथ हुई मारपीट के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने थाने में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मारपीट के मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने, पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कमिश्नर के नहीं आने तक थाने के अंदर ही धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने थाने के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। रविवार को धरने के दौरान ADCP वीरेंद्र सिंह और ACP मंगलेश ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की। उन्होंने आक्रोशित लोगों को आश्वासन देते हुए लोगों को शांत करवाया, तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया। इस दौरान पास के थानों का जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया। पहले देखिए, थाने में प्रदर्शन की 3 PHOTO'S बुधवार को देर रात युवक के साथ हुई थी मारपीट दरअसल, जोधपुर शहर के आखलिया चौराहे पर थाने के पास बुधवार देर रात को युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। जोधपुर निवासी प्रोटीन हाउस के मालिक मनीष जोशी पुत्र ओमप्रकाश जोशी 29 अप्रैल की रात बाइक से जा रहे थे। आखलिया चौराहे पर एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। टक्कर मारने के बाद कार सवार सिवांची गेट की तरफ निकल गया था। बाइक सवार युवक मनीष उसका पीछा कर सिवांची गेट पहुंचा था। सिवांची गेट स्थित खांडा फलसा थाने के बाहर हनुमान मंदिर के पास दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया था। जहां बाइक सवार मनीष को खांडा फलसा थाने के ठीक बाहर लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस के सामने विरोध जताया था। खांडा फलसा थानाधिकारी ने बरती लापरवाही बता दें कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को डिटेन किया था। मामले में लापरवाही बरतने पर खांडा फलसा थानाधिकारी बलवंत राम को लाइन हाजिर किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि तब अधिकारी शराब के नशे में थे। प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों ने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गवाहों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाने, घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ---------- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… थाने के बाहर 50 बदमाशों ने युवक को पीटा:टक्कर के बाद कार सवार का किया था पीछा; थानाधिकारी लाइन हाजिर कार से बाइक की टक्कर के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। बाइक सवार युवक को 50 से ज्यादा बदमाशों ने थाने के ठीक बाहर लोहे के सरियों और लाठियों से पीटा। घायल को सिर में गंभीर चोट लगने पर एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (पूरी खबर पढ़ें…) युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:थाने के बाहर 50 बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया था अटैक, सिर पर गंभीर चोट आई खांडा फलसा थाने के बाहर बुधवार रात को भीतरी शहर निवासी मनीष जोशी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शुक्रवार रात को दूसरे पक्ष ने भी खांडा फलसा थाने में शिकायत दी है। इससे पहले यहां बड़ी संख्या में लोग जमा भी हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें…)