जोधपुर में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही ठंडी हवा का दौर भी चल रहा है। वहीं शुक्रवार को हुई आंधी-बारिश के बाद से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। देर रात तक शहर में हल्की बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शुक्रवार को तेज अंधड़ से एक आश्रम में कथा और प्रसादी के लिए लगाया गया टेंट उड़ने लगा। इस दौरान टेंट को संभालने के लिए लोग इस पकड़कर खड़े रहे। वहीं करीब डेढ़ घंटे चले बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भीतरी शहर में हालात ये थे कि गलियों में नदी चलने लगी। कथा के लिए लगाया गया टेंट तेज अंधड़ से उड़ने लगा दरअसल, शहर के सूरसागर स्थित एक आश्रम में शुक्रवार को कथा और प्रसादी का आयोजन था। यहां इसके लिए बड़ा टेंट लगाया गया था। लेकिन अचानक शाम करीब 5:30 बजे मौसम बदला और आंधी शुरू हुई।आंधी की वजह से कथा स्थल पर लगा टेंट उड़ने लगा। टेंट उड़ नहीं जाए, इसलिए यहां मौजूद लोग बांस की बल्लियां पकड़ कर खड़े रहे। इसके साथ ही यहां लगे बिस्तर भी उड़ गए। जिसे यहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। वहीं बारिश की वजह से शहर के भीतरी शहर जूनी मंडी और नवचौकिया इलाके में गलियों में पानी भर गया। इस दौरान यहां की गलियों में नदी बहने लगी। अगले तीन दिन तक मौसम रहेगा साफ इधर, मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिनों में मानसून जोधपुर में एंट्री कर सकता है। वहीं रविवार से अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी तरह का अलर्ट नहीं है। इसके बाद 8 जुलाई को फिर से मौसम बदलेगा। इस पर अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।