जोधपुर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भदवासिया मंडी से अतिक्रमण हटाया था। इस कार्रवाई का विरोध कर रहे एक होटल मालिक ने खुद पर ऑयल छिड़क लिया था। कांच से हाथ पर चोट भी लगी थी। इस पूरे घटनाक्रम में बाद होटल मालिक ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में कहा- मैं इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से मिलूंगा और कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठूंगा। होटल मालिक का कहना है कि मेरे रेस्टोरेंट पर कोई अतिक्रमण नहीं था। यदि ऐसा था भी तो नगर निगम को पहले नोटिस देना था। कार्रवाई के दौरान खुद पर छिड़क दिया था, ऑयल दरअसल, नगर निगम की टीम गुरुवार को भदवासिया मंडी इलाके में अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान काफी विरोध भी हुआ। टीम जब रामदेव रेस्टोरेंट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो होटल मालिक ने इसका विरोध किया। इस दौरान उससे समझाइश भी की गई लेकिन वह नहीं माना। आखिर में वह होटल में गया और ऑयल से भरी बोतल लाकर खुद पर छिड़क दी। इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। होटल मालिक का कहना था कि उनके साथ-साथ दूसरे लोगों का भी अतिक्रमण हटाया जाए। निगम की कार्रवाई के बीच परिवार के सदस्य और स्टाफ मालिक को रेस्टोरेंट के अंदर ले गए। वहां होटल मालिक ने कांच के गेट पर मुक्का मारकर उसे तोड़ दिया। इस घटना में उनके हाथ से खून बहने लगा, जिसके बाद परिजन और स्टाफ के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे। वीडियो में कहा- मेरा छज्जा टूट गया, हाथ की नस कट गई, कौन जिम्मेदार इस घटनाक्रम के बाद होटल मालिक ने वीडियो जारी किया। वीडियो में होटल मालिक ने कहा- मेरी दुकान के बाहर ऐसा कोई अतिक्रमण नहीं था। यदि कोई छोटा अतिक्रमण था तो दुकानदार को नोटिस देना चाहिए। रोड पर पड़ा सामान ले जा सकते है लेकिन नोटिस दिए बगैर हाथ नहीं डाल सकते। मेरे छज्जा टूट गया और कांच से मेरे हाथ की नस कट गई। मैं सीईओ को ज्ञापन देकर। कलेक्ट्रेट के आगे अनशन पर बैठूंगा। जिन भाइयों का नुकसान हुआ है, वे कलेक्ट्रेट आ जाए, मैं अनशन करूंगा..। ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में होटल मालिक ने खुद पर ऑयल छिड़का:हाथ से तोड़ा कांच का गेट; जेसीबी पर चढ़ा युवक, अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का-मुक्की जोधपुर नगर निगम की टीम गुरुवार को भदवासिया मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची। जब टीम होटल से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो मालिक ने खुद पर ऑयल छिड़क लिया और हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने हाथ से कांच का गेट भी तोड़ दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)