जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद उठने लगा घर–घर से कचरा, आने लगी गाड़ी जोधपुर के कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर–2 से जय प्रकाश ने घर–घर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि निगम की सरकारी गाड़ी नहीं आती थी तो हमने प्राइवेट गाड़ी लगवाई ताकि वो घरों से कचरा ले जाए। लेकिन पैसे लेने के बाद वो भी नहीं आ रहा है। अब 20 दिन से घर में इकट्ठा हो रहे कचरे का ढेर लग गया है। आसपास निगम का कोई कचरा पात्र भी नहीं है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने नियमित गाड़ी भेजनी शुरू की। अब घर–घर से नियमित कचरा उठाया जा रहा है। वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर प्रताप नगर से अरुण रामावत ने साफ–सफाई की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मकान संख्या बी–26 के ठीक सामने निगम कर्मियों ने डंपिंग जोन बनाया हुआ है। इससे हमारे घर के आसपास काफी गंदगी रहती है। बदबू और बेसहारा पशुओं के जमावड़े के कारण घरवालों और गली के लोगों को काफी असुविधा होती है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने पूरे एरिया की सफाई करवाकर डंपिंग जोन हटवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सड़क से ढेढ़ फीट ऊंचा सीवरेज चैम्बर जोधपुर के वार्ड 52 से सम्पत लाल शर्मा ने गली में सड़क से ऊंचे बने सीवरेज चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि झालामंड आदर्श नगर के खसरा नंबर 116 में महादेव मंदिर वाली रोड पर सीवरेज चैम्बर रोड से करीब डेढ़ फीट ऊपर है। सड़क के बीच में होने के कारण अंधेरे में कई बार दोपहिया वाहन चालक इससे टकराकर गिर जाते हैं। जमीन को छू रहा ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर बनार रोड, आदर्श नगर, नांदड़ी से हिम्मत विश्नोई ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बनार रोड पर एक ट्रांसफॉर्मर गली के बीच में बिल्कुल जमीन को छूते हुए रखा हुआ है। इसमें कैपेसिटी से ज्यादा लोड आने पर कई बार आग लग जाती है। न नियमित सफाई होती न ही उठता कचरा श्री हरनाथ पुरोहित, कल्लू जी मार्ग, इंद्रा चौक, भिश्तियों का बास से प्रफुल ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में निगम कर्मी न तो नियमित रूप से कचरा ही उठाते हैं न ही सफाई ही करते हैं। पूरे क्षेत्र में जगह–जगह कचरे का ढेर और गंदगी फैली हुई है। नाले की सफाई नहीं होने से पनप रहे मच्छर जोधपुर के चालना भाकर, शिव कॉलोनी, हुडको क्वार्टर से सुधीर जांगिड़ ने नाले की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी से गुजर रहा नाला कचरे से भरा हुआ है। बदबू और गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों के कारण आसपास के लोग बहुत परेशान हैं। । पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग