जोधपुर में अवैध हुक्का बार को लेकर प्रतापनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम की ओर से मौके से कैफे में धूम्रपान सामग्री मिली। कैफे में सेवन के लिए रखे गए हुक्का चिलम, पाइप और तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए गए हैं। बता दें कि शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने 9वीं चौपासनी रोड स्थित कैफे, रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। वहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन मिला। इस पर पुलिस टीम की ओर से मौके से कैफे में धूम्रपान सामग्री मिली। कैफे में पीने के लिए रखे गए हुक्का चिलम, पाइप और तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपांशु जैन पुत्र लक्ष्मी चंद जैन निवासी 213, दिलीप नगर लाल सागर थाना मंडोर जोधपुर को गिरफ्तार किया। बार संचालक के किया गिरफ्तार वहीं भगत की कोठी पुलिस टीम की ओर से 30 मार्च को भगत की कोठी थाना क्षेत्र में भी पीली टंकी के पास कार्रवाई की गई। यहां पर टीम ने एक हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया ळ। उसके कब्जे से हुक्का सेवन की सामग्री जप्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैलाश पंवार (19) पुत्र भोमाराम मेघवाल निवासी खेतसागर जेठाणिया पुलिस थाना देचू को गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने भी कार्रवाई एयरपोर्ट थाना पुलिस की ओर से सिविल एयरपोर्ट रोड स्थित ऑन द फॉर्म रेस्टोरेंट और बार पर भी कार्रवाई की गई। यहां पर पुलिस टीम को मौके पर बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित होते हुए नजर आया। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए संचालक रोहित हिरवानी (27) पुत्र प्रभुराम सिंधी निवासी मकान नंबर 17/279 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया। यहां पूर्व में भी हुक्का बार को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन आरोपी फिर से हुक्का बार संचालन शुरू कर देता।