जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने शहर के लोगों को एक ऐसा मंच दिया है जहां प्रशासन और आमजन एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। सालों से चली आ रही संवाद की कमी दूर होने से आम पब्लिक की समस्याओं को सुलझाने में भी अधिकारी लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। हर वार्ड की आवाज सीधे इस मंच से उठने के कारण समाधान की प्रक्रिया में भी तेजी आई है। इससे लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सारण नगर: करगिल युद्ध शहीदों के पार्क की बेकद्री जोधपुर के सारण नगर से भंवरलाल ने करगिल शहीदों के लिए बने पार्क की दुर्दशा पर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि करगिल शहीद पार्क, बनाड़ रोड, अजमेर लाइन के सामने बने इस पार्क की दुर्दशा देखकर भी प्रशासन अनजान बना हुआ है। आरयूआईडीपी (RUIDP) ने जब सारण नगर नाले का निर्माण करवाया तब सीसी रोड का सारा मलबा इसी पार्क में डाल दिया। इससे सभी पेड़ सूख चुके हैं। सफाई और देखरेख के अभाव में शहीदों के सम्मान में बना यह पार्क अब खण्डहर बन चुका है। ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से प्रशासन निगम, जेडीए और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से अपील है कि इस पार्क का सम्मान इसे वापस लौटाएं। मदेरणा: सड़क किनारे कचरे का ढेर, बेसहारा पशु हो रहे बीमार श्री भगवान परिहार सिंह मार्ग, नरसिंह जी की प्याऊ सर्किल, मदेरणा से कृष्ण टाक ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नरसिंह जी की प्याऊ सर्किल के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है लेकिन नगर निगम के कर्मचारी न तो नियमित रूप से कचरा उठाते हैं न ही एरिया में साफ–सफाई करते हैं। इससे बेसहारा पशुओं का जामवड़ा लगता है जो जाम और हादसे का कारण भी बनता है। इसके अलावा प्लास्टिक और अपशिष्ट खाकर बेसहारा गाय भी बीमार हो रही हैं।निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। सरदारपुरा: सीवरेज चैम्बर फिर हुआ ओवरफ्लो, गंदगी से लोग परेशान 'भास्कर समाधान' पर चौपासनी सर्किल, रोड नंबर 5, सरदारपुरा से लक्ष्मी जोशी और प्रिया बिश्नोई ने सीवरेज लाइन के लीक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में कई दिनों से ओवरफ्लो चैम्बर से गंदा पानी बहकर गली में जमा हो रहा है। निगम के सफाई प्रभारी ने इसका समाधान कर दिया था। लेकिन अब लक्ष्मी और प्रिया ने दोबारा यह पोसट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह सीवरेज चैम्बर दोबारा ओवरफ्लो हो गया है जिससे गंदगी बहकर पूरी गली में जमा हो गई है। हमें लाइब्रेरी आने–जाने में भी परेशानी हो रही है। बदबू के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। चौपासनी: सड़क पर सफेद पट्टियां नहीं बनाई, हादसे की आशंका शहर के चौपासनी इलाके की विनायक विहार कॉलोनी से सायर सिंह सोलंकी ने रोड पर बनी जीब्रा क्रॉसिंग और ब्रेकर की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि पीएफ ऑफिस रोड, बी.आर.बिड़ला स्कूल रोड (CHB) पर बनाई गई जीब्रा क्रॉसिंग और उसके आगे बने ब्रेकर पर सफेद पटि्टयां नहीं बनाने के चलते ये रात में और दूर से नजर नहीं आती हैं। उन्होंने बताय कि इससे गति में आ रहे वाहन चालक कई बार गिरते–गिरते बचे हैं। त्योहारी सीजन में इस लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निगम और संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या पर तुरंत ध्यान देते हुए लोगों को सुरक्षा देने का काम करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… मण्डोर रोड: पोस्ट के बाद कचरे की समस्या का हुआ निस्तारण 'भास्कर समाधान' पर मण्डोर रोड, भदवासिया, पावटा से भोमाराम ने पोस्ट कर सफाई और कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि हमारे यहां हॉस्टल का जूठा खाना और कचरा यहां खुले में डाला जाता है। इससे गंदगी फैलती है और बेसहारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। सूर सागर: वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर रिडिया चौराहा, सूर सागर से रणजीत सिंह ने पोस्ट कर कचरा न हटाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 2, सूरजबेरा, रेलवे लाइन की बाउंड्रीवॉल के पास कचरे का ढेर लगा रहता है। बीते 15 सालों से यह जगह डम्पिंग यार्ड बनी हुई है। पहले यहां निगम के डस्टबिन भी रखे हुए थे लेकिन अब वह भी नहीं हैं। निगम के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायत करने के बावजूद यहां से कचरा नहीं हटाया जा रहा है। सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग