जोधपुर में करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। रात करीब 9 बजकर 1 मिनट पर शहर में चांद दिखाई दिया। इससे पहले बाजारों में खरीदारी से लेकर मेहंदी लगाते हुए महिलाएं नजर आईं। शहर के सरदारपुरा, सोजती गेट, त्रिपोलिया बाजार, नई सड़क, क्लॉक टावर, सदर मार्केट में महिलाओं की खरीदारी करते हुए भीड़ दिखाई दी। जोधपुर में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में मेहंदी हाथ-पैरों में मेहंदी रचने को लेकर उत्साह देखने को मिला। राजस्थानी और मारवाड़ी स्टाइल की मेहंदी डिजाइन करवाने के लिए महिलाओं में डिमांड रही। पहले देखिए, करवा चौथ से जुड़ी PHOTO'S… ड्रेस के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन गांधी मैदान के पास 20 सालों से मथुरा से जोधपुर आकर मेहंदी लगाने वाले विशाल ने बताया- महिलाओं में अलग-अलग तरह की डिजाइन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जितनी भारी डिजाइन होती है, उतना ही ज्यादा समय लगता है। हर महिला अपनी ड्रेस के अनुसार भी मेहंदी का और उसकी डिजाइन का चयन कर तय करती है। ग्राहक की डिमांड के हिसाब से डिजाइन मथुरा से ही आए रोहित ने बताया- ग्राहक की डिमांड के हिसाब से मेहंदी की डिजाइन बनाते हैं। मेहंदी डिजाइन के अनुसार उसकी कीमत तीन हजार तक भी चली जाती है। ज्यादा कार्य और भारी डिजाइन नहीं होने पर यह हजार से दो हजार तक भी होती है। उन्होंने बताया- कई नई डिजाइन भी इंट्रोड्यूस की गई है। महिलाएं मेहंदी की डिजाइन के बीच में अपने पति का नाम भी लिखवा रही हैं। छलनी से चांद देखकर व्रत खोलेंगी महिलाएं करवा चौथ पर चांद निकलने के बाद महिलाएं चंद्रदेव के दर्शन करेंगी। इसके बाद चांद को जल अर्पित कर पूजा करेंगी। परंपरा के अनुसार- छलनी में दीपक रखकर पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखा जाता है। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार- छलनी से चांद और पति का चेहरा देखने की परंपरा सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी हैं।