राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य 2024 की परीक्षा और इंटरव्यू में जोधपुर से सर्जरी विभाग में डॉ. श्रीराम चौधरी, डॉ. लखन कुमार पुरोहित, डॉ. सोहन जयपाल, डॉ. पारग असेरी, डॉ. थानाराम पटेल का सहायक आचार्य में चयन हुआ है। यह सभी डॉक्टर्स अभी अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस पर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। डॉ. पारग असेरी, डॉ. सोहन जयपाल, डॉ. थानाराम पटेल का 2021 आरपीएससी में भी चयन हुआ था, लेकिन न्यायालय में विचाराधीन के कारण अभी आदेश नहीं हुए। डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला हुई डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज में बी.सी.एम. ई. (BCME) कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य व नियंत्रक डॉ. बी.एस. जोधा द्वारा किया गया। एन.एम.सी. (NMC) द्वारा आयोजित यह कार्यशाला तीन दिन (7-9 जुलाई) तक चलेगी। एम.बी.बी.एस के लिए कम्पीटेन्सी आधारित पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डॉक्टर्स की यह कार्यशाला आयोजित की जाती है। तीस (30) डॉक्टर्स-शिक्षक इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। डॉ. श्वेता शर्मा, प्रोफेसर आई एच बी टी (IHBT) महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर एन एम सी कोर्डिनेटर के सुपरविजन में इस कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। डॉ. विहान चौधरी एम.ईयू, कोर्डिनेटर व विभागाध्यक्ष बॉयोकेमेस्ट्री विभाग, डॉ. रघुवीर चौधरी वरिष्ठ आचार्य, डॉ. राजकुमार राठौड वरिष्ठ आचार्य, डॉ. मनीषा गुर्जर आचार्य, डॉ. सावित्री शर्मा प्रोफेसर, डॉ. कमला चौधरी आचार्य, डॉ. विकास कटेवा सहआचार्य, डॉ. वंदना शर्मा सहआचार्य, डॉ. मनोज वर्मा, सहायक आचार्य आदि उपस्थित रहे। निशुल्क ज्योतिष एवं परामर्श शिविर 14 जुलाई को महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती के विशेष अवसर पर जनहित में भारतीय ज्योतिष परंपरा के प्रति आस्था और निष्ठा बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 14 जुलाई, मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल में एक विशाल निशुल्क ज्योतिष एवं परामर्श शिविर का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा श्याम भक्ति सेवा संस्थान और मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह 10वां शिविर होगा, जिसमें देशभर के 35 से ज्यादा अलग-अलग ज्योतिष विधाओं के अनुभवी आचार्य व आधुनिक विधाओं पर पकड़ रखने वाले एक्सपर्ट निशुल्क रूप से लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।