जोधपुर में मंगलवार को मानसून की एंट्री के बाद लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन ये दो दिन सूखे ही निकल गए। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, लगातार मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधि​कतम तापमान 1 डिग्री तक गिरकर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज कर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद बढ़ी उमस जोधपुर शहर में सोमवार को हुई बारिश के बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि उमस ने लोगों को काफी परेशान भी किया। आगे क्या: दूसरा सप्ताह में बारिश की उम्मीद कम मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद से मौसम साफ रहेगा। 14 जुलाई तक किसी भी तरह से बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे।