जोधपुर में चलती लोडिंग ऑटो रिक्शा में आग लग गई। इसके चलते लोडिंग ऑटो रिक्शा के आगे का हिस्सा जल गया। CNG किट लगी गाड़ी में 11 किलो गैस थी। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की सजगता की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जोधपुर रेंज के ओसियां के पास पड़ासला रोड पर बुधवार दोपहर करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। आग दिखते ही ड्राइवर गाड़ी से उतर कर साइड में हो गया। आग से लोडिंग ऑटो रिक्शा का केबिन जला मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया- दोपहर 4 बजे एक लोडिंग ऑटो रिक्शा ओसियां की तरफ से आ रहा था। अचानक गाड़ी में आग लग गई। इसके चलते लोडिंग ऑटो रिक्शा के आगे का हिस्सा जल गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। वहीं पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से टैक्सी के आगे का केबिन पूरी तरह जल गया। हालांकि CNG टैंक को नुकसान नहीं पहुंचा। इधर, आग लगने की सूचना के बाद सड़क से निकलने वाले गाड़ियों से लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।