जोधपुर में खेत पर काम कर रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोट दिया। हाथ तोड़ दिया गया। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मानपुरा की है। पीड़ित का जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं, पीड़ित के बेटे की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। घायल बीरमाराम (55) ने बताया कि मैं खेत में काम कर रहा था। गायों के लिए चारा तैयार कर कर रहा था। इस दौरान खींवराज, गणपत ओर गुलाब ने हमला कर दिया। आरोपी कुल्हाड़ी और लाठी लेकर आए थे। हमले के दौरान चिल्लाया तो परिवार के लोग बचाने आए। तब तक हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के बाइक और हथियार मौके पर छूटे इस दौरान हमलावर की बाइक ओर हथियार भी मौके पर छूट गए। घटना के बाद बेटे ने मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। धारदार हथियारों से हमला किया पीड़ित के बेटे गोराराम ने बताया- तीन हमलावरों ने पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। घरवालों के साथ भी बदसुलूकी की। साथ ही धमकी भी दी कि मामला दर्ज करवाया तो फिर से हमला होगा।