कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोध नहीं, बल्कि अंदरूनी कलह चल रही है। गहलोत को पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा है, इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। दरअसल, कैबिनेट मंत्री जोधपुर में शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए थे। वह अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे थे। जानिए - कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के बयान की प्रमुख बातें कहा-पंचायत और निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से आएंगे पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बोले- भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। जेन-जी और युवाओं को लेकर कहा कि कांग्रेस जेन-जी को समझ नहीं पा रही है। पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिया और जबकि कांग्रेस ने इसमें संशोधन का विरोध किया। हमारी मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति महिला हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में कभी महिलाओं और युवाओं को प्र​तिनिधित्व नहीं दिया। हमारे सारे युवा मुख्यमंत्री हैं, वे अपना एक बता दें। कांग्रेस केवल दिखावा करती है। --- ये खबर भी पढ़ें… गहलोत बोले-अध्यक्षजी क्या नाराजगी जताएंगे, उन्होंने कोई नाराजगी नहीं जताई:कल कोई जॉइनिंग नहीं थी; जॉइनिंग नेताओं की होती है, कार्यकर्ताओं की नहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पार्टी में व्यक्तिगत ब्रांडिंग को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसने के बाद अब डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सफाई देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोई नाराजगी नहीं जताई, हम सब एकजुट हैं। कल जॉइनिंग जैसा कुछ नहीं था। (पूरी खबर पढ़ें)