सीकर के तनिष्क शोरूम में 26 जुलाई को हुई लूट की कोशिश और फायरिंग वारदात के 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई हैं। मामले की जांच में जुटी 14 पुलिस टीमें अब तक बदमाशों की पहचान भी नहीं कर पाई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद दिल्ली की ओर फरार हो गए। दरअसल, 26 जुलाई की सुबह करीब 11.30 बजे बदमाश तनिष्क शोरूम में खरीददारी के बहाने घुसे थे। पहले 1-2 बदमाश अंदर गए फिर उनके पीछे उनके 4 साथी भी शोरूम में घुस गए। इसके बाद उन्होंने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद स्टाफ और लोगों को डराया। हालांकि स्टाफ ने सायरन बजाया और बदमाशों का सामना किया। ऐसे में आरोपी लूट तो नहीं कर सके लेकिन हवाई फायर करके फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश पुलिस ने 4500 सीसीटीवी खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश सीकर से वारदात करने के बाद खाटूश्यामजी और दांतारामगढ़ के गांवों से होते हुए जयपुर ग्रामीण की तरफ गए और वहां से वह दिल्ली की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल इन फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपियों का पता लग रही है। वारदात के समय बाइक पर आए थे बदमाश, कार में फरार आरोपी तनिष्क शोरूम पर वारदात के समय 3 बाइकों पर आए थे, लेकिन वारदात के बाद जयपुर के ग्रामीण एरिया में फर्जी नंबरों की क्रेटा गाड़ी में जाते हुए नजर आए। बदमाश क्रेटा गाड़ी से ही दिल्ली की तरफ भागते दिख रहे हैं। अंदेशा है कि यह गैंग किसी इंटर स्टेट की हो सकती है। हालांकि आरोपियों द्वारा कई जगह लोकल भाषा बोली गई। ऐसे में संभावना है कि कोई लोकल भी इनके साथ हो। आरोपी इतने ज्यादा शातिर हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद ज्यादातर वह गांवों के रास्ते ही आगे जाते रहे। ऐसे में पुलिस को भी आरोपियों का पीछा करने में काफी समय लग रहा है। आरोपियों द्वारा इस तरह का रूट सिलेक्ट करने से भी अंदेशा है कि इलाके का कोई परिचित ही उनके साथ वारदात में शामिल हो। यह खबरें भी पढ़ें : ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से भिड़े कर्मचारी-गार्ड:ग्राहकों पर बंदूक तानी, मारपीट करने लगे; सायरन बजते ही हवाई फायर कर भागे सीकर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से गार्ड और कर्मचारी भिड़ गए। पहले 3 बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और खरीदारी का नाटक करने लगे। फिर जैसे ही उनके बाकी साथी अंदर आए, आरोपियों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी।(पूरी खबर पढ़ें) हवाई-फायर कर भागे लुटेरे, पुलिस ने खाटूश्यामजी तक खंगाले CCTV:लोकल गैंग होने की आशंका, तनिष्क शोरूम के ग्राहकों पर तानी थी पिस्टल सीकर में रविवार सुबह सिल्वर जुबली रोड पर तनिष्क शोरूम पर हुई लूट के प्रयास के मामले में करीब 21 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की 14 टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जो अलग-अलग एरिया में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)