जोधपुर के भीतरी इलाके में मंगलवार को स्कूली छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान एक जागरूक राहगीर ने न सिर्फ साहस दिखाया, बल्कि छेड़छाड़ करने वाले शरारती युवक को मौके पर ही दबोच लिया और मनचले की जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि, हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी खुद को छुड़ा कर भाग गया। यह घटना खांडा फलसा थाना क्षेत्र के नाइयों की बाड़ से व्यास पार्क जाने वाले रास्ते की है। वॉट्सएप मैसेज से हरकत में आई पुलिस यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में किसी ने इस वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का मैसेज लिखकर पोस्ट कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम ने मैसेज देखते ही तुरंत प्रतिक्रिया दी और खांडा फलसा थाना पुलिस को अलर्ट कर मौके पर टीम भेज दी। घर पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं मिली कोई रिपोर्ट थानाधिकारी बलवंतराम के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर ली और सीधा उसके घर पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी की मां से पूछताछ की, लेकिन उसने बताया कि बेटा घर नहीं आया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी पीड़िता या किसी अन्य व्यक्ति की तरफ से थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट या शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। --- ये खबर भी पढ़ें जयपुर में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़:बाइक से पीछा करके 2 युवकों ने की गंदी हरकत; कांग्रेस बोली- राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमराई जयपुर में बीच सड़क पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक सड़क पर आगे जा रही बाइक सवार युवती का पीछा करते हैं, फिर अचानक युवती की बाइक के पास अपनी बाइक निकालकर अश्लील हरकत करते हैं। इसके बाद युवक मौके से फरार हो जाते हैं। (पूरी खबर पढ़ें) प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ वाले बदमाश का पुलिस रिमांड मिला:तीन दिन तक पुलिस करती रही पीछा, परिचित ने खोली पोल जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया है। जयपुर छोड़कर भागा हिस्ट्रीशीटर पीछे पड़ी पुलिस से बचने के लिए तीन दिन तक भागकर जंगलों में छिपा रहा। पुलिस टीम के हाथ लगे आरोपी हिस्ट्रीशीटर के परिचित से पता चलने पर मुरैना कोर्ट में सरेंडर की पोल खुली। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)