जोधपुर में मानसून की शुरुआती बारिश में ही सड़क, सीवरेज और जलभराव को लेकर किए गए नगर निगम के दावों की पोल खुल गई है। परेशान हाल लोग ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो–वीडियो पोस्ट कर समाधान करवाने की अपील कर रहे हैं। एक यूजर ने बताया कि सारण नगर में बीते तीन साल से चल रहा नाले का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। परेशान लोग घर बेचने को मजबूर हैं। वहीं एक यूजर ने जलभराव के कारण घर से बाहर न निकल पाने की परेशानी शेयर की है। बारिश में टूटे बिजली के पोल और मेनहोल के टूटे ढक्कन पर भी संबंधित विभागों ने आंखें मूंद रखी हैं। हालांकि कुछ मामलों में जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत भी दी है। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर… 3 साल से सड़क बनी ना नाला जोधपुर के बनार रोड के सारण नगर से दीपक चौहान ने तीन साल से चल रहे निर्माण कार्य से हो रही समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इस रोड पर सड़क और नाला बनाने का काम तीन साल से चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। स्थानीय लोग बीते 10 सालों से टूटी सड़क और नाले के गंदे पानी से परेशान हैं। लोग यहां से मकान बेचकर जाने को मजबूर हो रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे अच्छा तो पहले ही था, कम से कम आने जाने का टूटा फूटा ही सही रास्ता तो था। जलभराव से घर से निकलना मुश्किल जोधपुर से कमल किशोर गर्ग ने बारिश के मौसम में गली में होने वाले जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि समन्वय धाम मंदिर एरिया में आसपास के इलाके का सारा पानी जमा हो जाता है। इससे घर से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है। खुले और टूटे मेनहोल के कारण स्कूली बच्चों के लिए भी डर लगता है। ऐसे हालात में जीते 10 साल से ज्यादा हो गए। अब तक कई बार शिकायत कर चुके लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। बिजली का पोल टूटकर दीवार पर टिका हेम सिंह ने वार्ड 1 की गोयलों की ढाणी के गांव तलिया से टूटे हुए बिजली के पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि आंधी में बिजली का जर्जर पोल टूटकर बीच रास्ते टेढ़ा बाउंड्री वॉल पर गिरा हुआ है। बारिश के इन दिनों में रास्ते से आने जाने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों को इससे खतरा है। बिजली विभाग इस पर जल्दी ध्यान दे और बिजली के पोल को हटाए। बिजली विभाग को इस मामले में जानकारी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। दो महीने से टूटा मेनहोल का ढक्कन विनोद प्रजापत ने गांधी नगर से टूटे मेनहोल के ढक्कन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनके एरिया में बीते दो महीने से सीवरेज चैम्बर के मेनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। भारी वाहनों के इस पर से गुजरने के कारण यह कभी भी टूटकर अंदर धंस सकता है। बारिश के मौसम में पानी भर जाने से यह नजर नहीं आएगा जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहेगा। इसका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए।
अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… चार महीने बाद साफ हुआ गली का कचरा जोधपुर के चतुर्भुज गहलोत मार्ग, विजय चौक से राजवीर सिंह ने तीन दिन में एक बार कचरा उठाए जाने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग बीते चार महीने से इस समस्या से परेशान हैं लेकिन निगम के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने कचरा उठवाकर सफाई करवा दी है। कचरे के निस्तारण के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या हुई दूर जोधपुर की सैन कॉलोनी से राकेश ने मां भवानी मंदिर क्षेत्र में गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हर दूसरे–तीसरे दिन यहां ओवरफ्लो होने के कारण गलियां और सड़कें गंदगी से भर जाती हैं। निगम को कई बार जानकारी दे चुके लेकिन सफाई नहीं हो रही। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 24 के सफाई प्रभारी बाबूलाल ने गलियां और सड़कें साफ कर ओवरफ्लो सीवरेज सही करवाया।
मोहित चौहान बने 'पब्लिक के स्टार' जोधपुर के गवर्नमेंट क्वार्टर्स, जोधपुर कैंट टाउनशिप, गली नंबर एक से एक यूजर ने लंबे पॉवर कट और शट डाउन का मुद्दा उठाया था। उन्हाेंने लिखा था कि बीते दो सप्ताह से गांधीपुरा, बीजेएस रेलवे क्राॅसिंग एरिया में रात के समय शटडाउन और बार–बार पॉवर कट की जा रही है। कोई फिक्स टाइम नहीं है। जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव मोहित चौहान ने समाधान करवा दिया है। अब एरिया में नियमित पॉवर सप्लाई हो रही है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप