जोधपुर में गर्मी और उमस से शहरवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। गुरुवार को राजस्थान में 12 जिलों से इस बार मानूसन ने एंट्री कर ली है। ऐसे में अनुमान है कि इस सप्ताह जोधपुर में भी मानसून एंट्री ले सकता है। वहीं मौसम विभाग ने जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, जोधपुर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मानसून एंट्री के बाद मौसम विभाग ने गुरुवार को जोधपुर संभाग में आने वाले दिनों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में मानसून की एंट्री, जोधपुर में देरी से पहुंचेगा पिछले पांच साल का आंकड़ा देखे तो 2021 से लेकर 2025 तक दो बार मानसून जुलाई में प्रवेश किया है। 2021 और 2022 में लगातार दो साल जोधपुर में मानसून जुलाई में आया था। जबकि 2023 से लेकर 2025 तक जून में मानसून की एंट्री हुई है। ये तीसरी बार होगा जब मानसून जुलाई में एंट्री करेगा। गुरुवार को प्रदेश के झालावाड़ कोटा बूंदी भरतपुर, बारां, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दोसा, जयपुर, टोंक और अलवर जिले से मानसून ने एंट्री की है। ऐसे में अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों में मानसून पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। और, आने वाले 15 दिनों में जोधपुर शहर में अच्छी बारिश होगी। आज से बदल सकता है मौसम, दूसरे सप्ताह में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई गुरुवार से लेकर 6 जुलाई आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से ही जोधपुर में मौसम बदल जाएगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक लगातार 6 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के साथ ही तूफान भी आने की संभावना जताई है।