जोधपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। शनिवार रात करीब 9 बजे बाद अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश हुई। इधर, लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। वहीं आने वाले दिनों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। ऐसे में अनुमान है कि अगले सप्ताह 6 जुलाई के बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। देर रात बारिश से कॉलोनियों में भरा पानी शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद कई कॉलोनियों और चौराहों पर पानी भर गया। हालात ये थे कि बारिश के चलते कई इलाके अंधेरे में भी डूबे रहे और पेड़ भी गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में पिछले 24 घंटे में 31 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि रविवार सुबह धूप निकली और उमस से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। हालांकि देर शाम तक एक बार फिर से मौसम बदलने की भी संभावना है। अगले सप्ताह आंधी-बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही जोधपुर में मानसून एंट्री की भी संभावना जताई जा रही है। इधर, शनिवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री तक गिरा है।