जोधपुर जिले की 17 पंचायत समितियों के पंच और सरपंच के चुनाव शुक्रवार को होंगे। इससे पूर्व गुरुवार को सुबह सरपंच पदों को लेकर नॉमिनेशन शुरू हो गया है। गुरुवार को ही स्क्रूटनिंग और विड्रॉल की प्रक्रिया के बाद दोपहर 3 बजे बाद फाइनल लिस्ट जारी कर ​चुनाव चिंहों का आवंटन कर दिया जाएगा। तिंवरी और केरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने चुना सरपंच पंचायत समिति तिंवरी की नई ग्राम पंचायत चौधरी चरणसिंह नगर में सरपंच सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। ग्रामीणों ने लंबी बैठक के बाद आपसी सहमति से यह फैसला लिया। ग्रामीणों की सहमति से पप्पू देवी को सरपंच बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मांगीलाल भाखर, कुम्भाराम जाखड़, साग सिंह, मीमो देवी, बाबू राम खोत, नोजी देवी और चम्पा राम वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए। ग्राम पंचायत में सरपंच पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिला के लिए आरक्षित था। ग्रामीण अमेश चौधरी ने बताया कि पंचायत के पहले चुनाव में सरपंच सहित सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना ग्रामीणों की एकजुटता दिखाता है। वहीं केरू चावण्डा ग्राम पंचायत में किशन सिह राजपुरोहित को निर्विरोध सरपंच बनाया गया है। तिंवरी पंचायत समिति क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत चैनसिंह नगर में सरपंच सहित छह वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सरपंच पद पर किरण भगाराम मेघवाल निर्विरोध चुनी गईं, जबकि वार्ड नंबर 6 में पुखराज और हपाराम के बीच मुकाबला रहेगा। जिले की 441 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव शुक्रवार को दूसरे चरण की 441 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के लिए चुनाव होगा। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद ही मतगणना भी शुरू हो जाएगी। यानी कौन सरपंच और पंच बनेगा ये कल मतगणना के बाद ही पता चलना शुरू हो जाएगा। 68.82 प्रतिशत रहा था मतदान प्रतिशत इससे पूर्व बुधवार को दूसरे चरण में जिले की 17 पंचायत समिति आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी और उम्मेदनगर में मतदान हुआ था। जिले में करीब 68.82 प्रतिशत मतदान रहा।