जोधपुर कमिश्नर की एयरपोर्ट थाना पुलिस और AGTF द्वारा होटल बीते दिनों एक होटल से पकड़े गए पंजाब के दो हार्डकोर बदमाशों के मामले में पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के एक और शातिर बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साजिश में रेकी करने वालों की भूमिका में शामिल था। आरोपी पहले से ही हरियाणा की जेल में था बंद सहायक पुलिस आयुक्त संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल उर्फ कालू (20) पुत्र निवासी ग्राम गुम्मड़, पुलिस थाना गन्नौर, जिला सोनीपत हरियाणा को लाया गया है। आरोपी पहले से ही हरियाणा की जेल में बंद था, जिसे जोधपुर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। ठिकानों की रेकी का जिम्मा साहिल के पास था पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जोधपुर में पकड़े गए पंजाब के बदमाशों जसकरणसिंह और राजिन्दर के लिए स्थानीय स्तर पर ठिकानों की रेकी करने का जिम्मा साहिल के पास ही था। पुलिस अब आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गैंग के निशाने पर जोधपुर में कौन-कौन था और इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।