जोधपुर की पुलिस शहर के रिजर्व पुलिस लाइन रातानाडा में आज पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश और समाज की रक्षा करते हुए अपनी जान देने वाले वीर पुलिस जवानों और अधिकारियों को नम आंखों से याद किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया मौजूद रहे। उनके साथ डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी, डीसीपी कमल शेखावत, डीसीपी मनीष चौधरी, एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, प्रवीण सेन और एसीपी अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। शहीद जवानों को किया याद पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि आज का दिन पुलिस शहीद दिवस है। 154 पुलिस ऑफिसर ने पिछले 1 साल में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह उनको याद करने का और एक संकल्प लेने का दिवस भी है। देश की सेवा के लिए यदि अपने प्राण भी नहीं अच्छा और करने पड़े तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। यही पुलिस की ड्यूटी भी है। पुलिस के सामने कई चुनौतियां मैं चाहूंगा कि इससे सभी पुलिसकर्मी प्रेरणा लें। आज के दिन शहीद हुए सभी पुलिस के जवानों को नमन। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में नशे की तस्करी, साइबर अपराध सहित कई तरह की चुनौतियां भी पुलिस के सामने है।