जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बदमाश की स्कॉर्पियो गाड़ी से पिस्टल, कारतूस और MD ड्रग्स बरामद किया है। यह कार्रवाई अशोक उद्यान के पास की गई। हालांकि स्कॉर्पियो सवार तस्कर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक- अशोक उद्यान के पास CST टीम को संदिग्ध स्कॉर्पियो में अवैध हथियार ओर मादक पदार्थ लाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी रखना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो संदिग्ध नजर आई। जिसे रुकवाने का इशारा करने पर ड्राइवर स्कॉर्पियो भगाने लगा। पीछे करने पर स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से मादक पदार्थ एमडी, अफीम, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। ट्रैफिक में गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर स्कॉर्पियो को 21 सेक्टर की तरफ ले गया। जहां ट्रैफिक का फायदा उठाकर सड़क किनारे स्कॉर्पियो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब गाड़ी के असली मालिक और मौके से फरार हुए ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।